फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sue case in polythene case

पॉलिथीन की छीनाझपटी मामले में मुकदमा

Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sue case in polythene case
पॉलिथीन को लेकर एसडीएम, सोओ, ईओ ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। नगर के बड़ा बाजार में कृष्णा जनरल स्टोर पर शनिवार को पॉलिथीन के खिलाफ हुई छापामारी के दौरान छीना झपटी और कर्मियों से हाथापाई के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने इस मामले में दुकान स्वामी समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की तरफ से दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट में ईओ ने कर्मियों के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को तहसीलदार राजेश कुमार, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, कोतवाल डीके सिसौदिया के निर्देशन में नगर पालिका कर्मियों की टीम पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए कृष्ण जनरल स्टोर पर पहुंची थी। टीम में शामिल कर्मियों का कहना था कि उन्होंने पॉलिथीन उत्पाद के बोरे उठा लिए और उन्हें दुकान से बाहर लगाने लगे। इस दौरान दुकान स्वामी ने कर्मियों ने हाथापाई कर बोरे छीन लिए और दुकान को बंद कर दिया। इस दौरान एकत्रित हुए व्यापारियों की टीम से जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक बाजार में हंगामे के हालात रहे। व्यापारियों ने नारेबाजी भी की। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि प्रकरण को लेकर व्यापारी अधिकारियों के साथ नगर पालिका में वार्ता करें। शाम को एसडीएम विजय कुमार, तहसीलदार एवं ईओ के साथ व्यापारियों ने वार्ता की। व्यापारियों का कहना था उन्हें एक हफ्ते का मौका दिया जाए, ताकि वह अपने यहां मौजूद माल को ठिकाने लगा सकें, लेकिन एसडीएम ने स्पष्ट कह दिया कि वे कोई समय नहीं देंगे। इसके बाद रात्रि में ईओ ने कृष्णकुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार एवं आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 332, 353 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि यह तो व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारी हर नियम कानून का पालन करने को तैयार है तो रिपोर्ट दर्ज कराने का क्या औचित्य है। व्यापार मंडल इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा और आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। पॉलिथीन उत्पाद का निर्माण बंद होना चाहिए। जब माल ही नहीं बनेगा तो बिकेगा कैसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed