फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Struggling in two villages related to sorcery

टोने-टोटके को लेकर दो गांवों में संघर्ष

Fri, 17 Aug 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Fri, 17 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Struggling in two villages related to sorcery
पथराव के बाद गलियों में बिखरे ईंट-पत्थर के टुकड़े। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी कचौरा के अंतर्गत पशुओं को बीमारियों से मुक्ति दिलाने के लिए एक गांव के लोग खप्पर यात्रा निकालते हुए दूसरे गांव में घुसने लगे तो विवाद बढ़ गया। जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस ने हालात को काबू में कर घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


सुम्मेरपुर के ग्रामीण मवेशियों को बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए गांव में टोने-टोटके के साथ खप्पर यात्रा निकाल रहे थे। गांव हिम्मतपुर के ग्रामीणों ने इस यात्रा का अपने गांव में घुसने का विरोध करते हुए कहा कि ये बीमारी उनके गांव में आ जाएगी।
विज्ञापन


यात्रा में से एक भैंस बिदककर हिम्मतपुर की तरफ चली गई। इस पर हिम्मतपुर के लोगों ने सुम्मेरपुर के युवक को पीट दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक दोनों ओर से जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। दोनों गांवों के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed