फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strictly erupted student , college commotion

सख्ती पर भड़की छात्रा, कॉलेज में हंगामा

Thu, 28 Jan 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Strictly erupted student , college commotion

हाथरस। पीसी बागला महाविद्यालय में गुरुवार को अनुशासन समिति की सख्ती से हंगामा हो गया। ड्रेस में आने की बात कहने पर एक छात्रा उग्र हो गई। मौके पर कुछ छात्र नेता भी कॉलेज के पहुंच गए। यहां इन छात्र नेताओं की प्राध्यापकों से जमकर नोक-झोंक हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन

पीसी बागला महाविद्यालय में गुरुवार को अनुशासन समिति बिना ड्रेस वाले छात्र छात्राओं को हड़काकर उनके आईकार्ड जब्त कर रही थी। इस दौरान बीएससी की एक छात्रा जब बिना यूनिफॉर्म कॉलेज में आई तो समिति के सदस्य चंद्रशेखर रावल और केएन त्रिपाठी ने उसे ड्रेस में आने की हिदायत दी और उसका कॉलेज आईकार्ड ले लिया। इस पर यह छात्रा उग्र हो गई। इस दौरान वहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री राहुल सारस्वत और संयोजक अनुराग अग्निहोत्री भी पहुंच गए। इन छात्र नेताओं ने प्राध्यापकों पर छात्रा से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस दौरान जमकर नोक-झोंक भी हुई। वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला जब प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने इन छात्र नेताओं को फटकार लगाई और कॉलेज के कार्यों में किसी भी तरह का दखल नहीं देने की सख्त हिदायत दी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन

राजनीतिक माहौल फैलाने का लगाया आरोप

हाथरस। एबीवीपी के जिला संयोजक अनुराग अग्निहोत्री ने प्राध्यापक सीएस रावल पर राजनीतिक माहौल फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों वह छात्राआें की सुरक्षा को लेकर एसपी से भी मिले थे। उन्होंने कहा कि छात्राओं से अभद्र व्यवहार कदापि सहन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के कुछ नेता बाहरी युवकों के साथ कॉलेज में जबरन घुसकर छात्राओं को भड़का रहे हैं। इन्हें चेतावनी दे दी गई है। आगे से कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। 

- चंद्रशेखर रावल, प्राध्यापक पीसी बागला 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed