फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Son killed mother, father with his boyfriend

बेटे ने मां, उसके प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या

Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Son killed mother, father with his boyfriend
जंक्शन कोतवाली में हत्या की घटना का खुलासा करते सीओ सिकंदाराराऊ - फोटो : Amar Ujala
 थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या में शामिल उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अभी ई-रिक्शा चालक की पत्नी और पत्नी का प्रेमी फरार है। पुलिस इन तीनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने अपने बेटे और प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक छुरा और ई-रिक्शा बरामद किया है।  
उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में गड्ढे के निकट पुलिस ने ई-रिक्शा चालक मोहन सिंह निवासी टिकारी हाल निवासी सुरंगपुरा थाना हाथरस जंक्शन का शव दो दिन पहले बरामद किया था। शिनाख्त होने के बाद उसके भाई किशनपाल सिंह ने हत्या की रिपोर्ट मोहन सिंह की पत्नी, उसके बेटे और पत्नी के प्रेमी बबलू के खिलाफ दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने मोहन सिंह के 19 वर्षीय बेटे गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस बारे में सीओ सिकंदराराऊ और कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन ने बताया कि मोहन सिंह अपने बच्चों के साथ दिल्ली रहता था। वहीं बबलू से उसकी पत्नी सुधा के संबंध हो गए। वह चार साल से बबलू के साथ ही दिल्ली रहती थी। बाद में मोहन सिंह यहां लौट आया था और ई-रिक्शा चलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन सिंह के छोटे बेटे धीरज की ई-रिक्शा में करंट आने से गांव सुरंगपुरा में 21 अक्तूबर को मौत हो गई थी। तब उसके अंतिम संस्कार में सुधा भी बबलू के साथ आई थी। इन लोगों ने मोहन सिंह के बेटे गौरव को गुमराह किया।

गौरव का कहना था कि उसे उसका पिता काफी मारता-पीटता था। इसके चलते इन तीनों ने मोहन सिंह को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत आरोपियों ने मोहन सिंह को जमकर शराब पिलाई। शराब के नशे में जब वह बेहोश हो गया तो बबलू और मोहन सिंह का लड़का गौरव मोहन सिंह को मेंडू नहर की पटरी पर लेकर आ गए। वहां बबलू ने मोहन सिंह को दबोच लिया और उसके बेटे गौरव के हाथ में छुरा दे दिया।


इसके बाद गौरव ने छुरे से अपने पिता की गर्दन रेत दी। तदुपरांत यह लोग ई-रिक्शा में ले जाकर उसके शव को सलेमपुर में गड्ढे के निकट फेंक आए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छुरा व ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed