{"_id":"59b038814f1c1bfd7f8b475c","slug":"soldier-trying-to-flee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से मारपीट कर भागने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही से मारपीट कर भागने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दिल्ली वाला चौक में दो छात्रों की हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी अभिषेक यादव ने बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा से भागने के प्रयास किया। पुलिस कर्मी ने जब उसके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया तो आरोपी ने पुलिस कर्मी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस मामले में पुलिस कर्मी ने सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस हिरासत से छूटकर भागने के प्रयास, मारपीट एवं गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि एमजी पॉलीटेक्निक में रंगदारी करने एवं रंगदारी का विरोध करने पर शहर के दिल्ली वाला चौक निवासी दो छात्रों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का एक आरोपी एटा निवासी अभिषेक यादव जेल में बंद है। सदर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि बुधवार को वह कस्टडी रिमांड पर सीजेएम न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। पुलिस कर्मी सुमित कुमार जब उसे हवालात के लिए लेकर जा रहा था। आरोप है कि आरोपी ने पुलिस कर्मी को चकमा देकर भागने के प्रयास किए, लेकिन पुलिस कर्मी सुमित आरोपी से भिड़ गया और उसे अपने मंसूबों में सफल नहीं होने दिया।
जिससे बौखलाए आरोपी ने सिपाही के साथ मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए उसने पुलिस कर्मी को धमकी दी कि वह जेल से बाहर आने के बाद उसे देख लेगा। आरोपी की इस हरकत के दौरान सिपाही के शोर मचाने पर अन्य पुलिस कर्मी भी उसके सहयोग के लिए पहुंच गए। इन लोगों ने आरोपी को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौके पर आ गए। काफी देर तक न्यायालय परिसर में इसे लेकर गहमागहमी का माहौल रहा।