फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Smugglers running from cow fell into the river , killing

तस्करों से भाग रही गाय नाले में गिरी, मौत

Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Smugglers running from cow fell into the river , killing
कैलोरा चौराहे पर नाले में गाय गिरने पर छोड़कर भागे चोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में कैलोरा चौराहे पर शनिवार देर रात गौ तस्करों ने एक आवारा गाय को कट्टी के लिए ले जाने की कोशिश की। उस समय चौराहे पर मौजूद एक-दो लोगों ने गौ तस्करों की हरकत देखी लेकिन वह विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लोगों के मुताबिक गौ तस्करों के चंगुल से छूटी गाय तेजी से भागी और अंधेरे में एक नाले में गिर गई। जहां उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि नाले में गिरने के बाद भी गौ तस्कर गाय को खींचने की कोशिश कर रहे थे। गाय का आधा हिस्सा बुरी तरह नाले में फंसा हुआ था। दर्द के कारण वह बुरी तरह चिल्ला रही थी। गौ तस्करों की खींचतान के कारण गाय ने नाले में ही दम तोड़ दिया। सुबह लोगों ने नाले में गाय का शव देखा तो पुलिस को फोन किया। हालांकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और रविवार रात तक ग्रामीण ही गाय का शव बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed