{"_id":"df3e61259f1847ba9629abae0a286c46","slug":"sister-to-the-wife-out-of-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली के लिए पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली के लिए पत्नी को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप है। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी उसकी दूसरी बेटी को अपने साथ जबरन रखे हुए है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी से उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद बेटी के गर्भवती होने पर छोटी बेटी को उसकी आगरा स्थित ससुराल देखभाल के लिए भेजा गया था। इसके बाद से आरोपी की नजदीकियां छोटी बेटी से बढ़ने लगीं। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के घर दबिश देकर शिकायतकर्ता की छोटी बेटी को बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन