{"_id":"5a09de6f4f1c1bee688bb18f","slug":"sikandarau-shoots-two-lakh-farmers-in-a-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में किसान को गोली मार दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदराराऊ में किसान को गोली मार दो लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Amar Ujala
सिकंदराराऊ स्थित स्टेट बैंक से दो लाख रुपए निकाल कर पत्नी-बेटे संग बाइक से सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर लौट रहे किसान को अगसौली-वाजीदपुर मार्ग पर रोक कर दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर किसान के हाथ में गोली मार दी और तमंचे की बट मारकर उसकी पत्नी को घायल कर दिया। किसान के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव रायपुर वाजीदपुर निवासी किसान इतवारी लाल का स्टेट बैंक में केसीसी खाता है, जिससे उसने दो लाख रुपये निकाले। रुपये थैले में रख वह अपने पुत्र योगेन्द्र तथा पत्नी जलदेवी के साथ बाइक पर बैठ कर गांव चल दिया। बाइक योगेंद्र चला रहा था। लुटेरों ने यहीं से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। अगसौली के बाद जैसे ही वह वाजीदपुर मार्ग पर मुड़े कि गांव भटीकरा से आगे दो लुटेरों ने ओवरटेक कर अपनी बाइकें उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। योगेन्द्र के बाइक रोकते ही दो बदमाश इतवारी लाल की कनपटी पर तमंचा लगा कर रुपयों भरा बैग छीनने लगे।

इतवारी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली इतवारी के हाथ में लगी। इधर पत्नी जल देवी ने विरोध किया तो उसके हाथ पर तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया गया। इसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए अगसौली की तरफ भाग गए। इतवारी ने बताया कि सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे थे। आशंका है कि लुटेरे स्थानीय थे तथा पहचान छिपाने की गरज से मुंह को ढके हुए थे। मामले को लेकर योगेन्द्र ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन