फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Siege of Badmash, who came to rob a potato farmer

आलू से लदा कैंटर लूटने पहुंचे बदमाशों की घेराबंदी 

Wed, 10 Jan 2018 11:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,हाथरस। Updated Wed, 10 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siege of Badmash, who came to rob a potato farmer
आलू - फोटो : amar ujala
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में दरियापुर के पास मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने आलू से लदा कैंटर लूटने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों का दूर तक पीछा किया। तीन आरोपियों में से दो भाग निकले जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके साथी क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दरियापुर के पास आलू से लदे कैंटर का पीछा एक बाइक पर सवार तीन युवक कर रहे थे। लूट का अंदेशा होने पर चालक ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं आरोपी कैंटर का पीछा करते रहे और उन्होंने कुछ देर बाद बाइक को आगे लगाकर कैंटर रोक लिया और चालक से मारपीट और लूटपाट करने लगे। इसी दौरान यूपी 100 की पीआरवी और थाने की कोबरा मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी हाथरस जंक्शन कस्बे से निकलकर गांव मितनपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां पुलिस ने आरोपियों को पहचान लिया। पुलिस को देख बाइक पर सवार दो आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। इस आरोपी का नाम गोपाल शर्मा पुत्र निरंजन लाल शर्मा निवासी जाफराबाद हाथरस जंक्शन है। बाकी दोनों आरोपी भी इसी के गांव के हैं। एएसपी अरविंद कुमार और सीओ आशीष प्रताप सिंह ने मंगलवार रात को बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में गांव जाफराबाद में दबिश दी। बुधवार रात को भी दबिश दी गई। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा मिला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी क्षेत्र में देर रात आने-जाने वालों के साथ लूट, छिनैती की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बाइक सवार कैंटर से लूटपाट कर रहे थे। पीआरवी और कोबरा मोबाइल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक आरोपी को पीछा कर दबोच लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- आशीष प्रताप सिंह, सीओ सिकंदराराऊ- 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed