{"_id":"d6c6303cc876de409f82c0b0c3cfefb2","slug":"seven-animals-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात मवेशी जिंदा जले
hathras
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगौली में शनिवार और रविवार की रात्रि में एक पशुवाडे़ में आग लग गई। आग की चपेट में आने से सात मवेशी जिंदा जल गए, जबकि इस पशुवाडे़ में भरा भूसा और गेहूं आदि भी जलकर राख हो गया। दुर्घटना में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
गंगौली निवासी पूरनचंद्र शर्मा के पशुवाडे़ में उनके आठ मवेशी बंधे हुए थे। रात्रि में अज्ञात कारणों से इसमें आग लग गई, जिसमें तीन गाय, दो भैंस, दो भैंस के बच्चे सहित सात पशु आग से बुरी तरह जल गए, जिससे कुछ देर तड़पने के बाद इनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पशुवाडे़ में इनका करीब 40 क्विंटल भूरा एवं 20 क्विंटल गेहूं भी भरे हुए थे। यह भी आग से जलकर राख हो गए।
सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए तो इस बाडे़ की पानी से कच्ची दीवार भी ढह गई, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन दल ने काफी प्रयास के बाद एक घंटे में इस आग पर काबू पा लिया। पुलिस एवं अग्निशमन दल को ग्राम प्रधान संजय शर्मा ने जानकारी दी है।