फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Robbery in a house again in Quarcy, two stolen

क्वार्सी में फिर एक घर में लूट, दो में चोरी

Mon, 11 Sep 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Robbery in a house again in Quarcy, two stolen
बघेलनगर में लूट की जानकारी देती पी‌िड़ता। - फोटो : अमर उजाला
क्वार्सी इलाका बदमाशों के निशाने पर है, मगर थाना पुलिस की नींद नहीं टूट रही। शनिवार की रात फिर बदमाशों ने थाना क्षेत्र की बघेल नगर कॉलोनी में एक घर में परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की और दो बंद मकानों से कीमती माल ले उड़े। सुबह खबर पर हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल के नाम पर लकीर पीट कर खानापूर्ति कर ली।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार बघेल नगर निवासी सत्येंद्र सिंह इलाके में ही परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात वह परिवार सहित घर में सोये हुए थे। एक कमरे में खुद सत्येंद्र थे, जबकि एक कमरे में उनकी पत्नी व एक बेटी और तीसरे कमरे में सत्येंद्र के पिता व बड़ी बेटी सोयी हुई थी। आधी रात के वक्त घर की छत पर बने सेक्शन को खोलकर चार बदमाश अंदर घुस आए और उन्होंने पहले सत्येंद्र के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद उस कमरे में घुस गए, जिसमें पत्नी व बेटी सोये थे और उसी में सेफ भी रखी थी।
विज्ञापन


यहां सेफ की तलाशी लेने पर आवाज होने पर पत्नी व बेटी जाग गए तो बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर धमकाते हुए चुप कर दिया। बाद में कमरे की तलाशी लेकर 75 हजार की नगदी व एक लाख कीमत के जेवरात लेकर भाग गए। इसी दौरान बदमाशों ने पड़ोसी अनेकपाल सिंह के मकान में घुसकर दो किरायेदारों के घरों से 10 हजार की नकदी व एक लाख के जेवर चोरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनकेपाल सिंह पटियाला पंजाब में रहते हैं, जबकि दोनों किरायेदार रविवार को अवकाश के कारण गांव गए हुए थे। इसके अलावा बदमाशों ने इसी इलाके में छत्रपाल सिंह के मकान से 20 हजार की नकदी व 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात चोरी किए। बदमाशों के जाने के बाद जब सत्येंद्र के मकान में शोर मचा और कॉलोनी में जगार हुई तो पुलिस को खबर दी गई।

बाद में छत्रपाल के परिजनों को चोरी की जानकारी हुई और पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देख अनकेपाल सिंह के किरायेदारों को चोरी की सूचना दी। बता दें कि क्वार्सी इलाके में लगातार लूट व चोरी की वारदातों के बाद भी थाना स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। इस सूचना पर भी सुबह पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर लौट आई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मुर्गीदाना फैक्ट्री से लाखों का माल उड़ाया
महानगर के ज्ञान सरोवर इलाके के विवेक सिंह की सारसौल बन्नादेवी इलाके में मुर्गी दाना फैक्ट्री है। यहां रात में चोरों ने किसी समय ताले तोड़कर व शटर काटकर 165 पेटी मुर्गी दाना पार कर दिया। सुबह जब विवेक सिंह फैक्ट्री पर पहुंचे तो उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई। बाद में पुलिस को खबर दी गई। फैक्ट्री स्वामी के अनुसार यहां से करीब साढ़े चार लाख का माल पार हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमे आदि की कार्रवाई पूरी की है।


भुजपुरा से घर में घुसकर मोबाइल उड़ाए
महानगर के कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी इमरान के घर से रात चोर दो मोबाइल आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए। इमरान के अनुसार कोई उनके घर की सीढ़ी के रास्ते घुस आया और मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह इस चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed