{"_id":"4f89d0731f9f8da483496dfa59351b18","slug":"protest-on-je-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई से मारपीट के विरोध में धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई से मारपीट के विरोध में धरना
hathras
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। लोक निर्माण विभाग के जेई विनोद कुमार के साथ अलीगढ़ में हुई मारपीट एवं लूटपाट की घटना का डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ एवं राजकीय ठेेकेदार संघ ने मुखर विरोध किया। जिले भर के जेई और राजकीय ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जेई पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जमकर नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघर्ष समिति के चेयरमैन इंजीनियर डीडी अग्रवाल और अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाए कि सहायक अभियंता द्वारा इस खंड में कार्यरत जूनियर इंजीनियरों को भिन्न-भिन्न प्रकार से पत्राचार एवं अपने पद की शक्ति से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग हाथरस को शिकायती पत्र निस्तारण के लिए भेजा गया।
बैठक में जूनियर इंजीनियर सैयद अफसर अली, नीरज पाठक, सुरेशचंद्र, राजकुमार, राजकुमार प्रथम, सत्यप्रकाश, विनोद कुमार, सुनील पाठक, आईपी रावत, डीडी अग्रवाल, मुनेंद्र देव स्वरूप, पुष्पेंद्र सिंह, प्रकाशचंद्र, सरदार सिंह आदि प्रमुख थे। घटना में आक्रोश प्रकट करने वाले राजकीय ठेकेदारों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह ठेनुआं, रामकुमार शर्मा, चंद्रमोहन वार्ष्णेय, अनिल कुमार, केशवदेव दीक्षित, चंदभान शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, शशांक पचौरी, राजवीर सिंह, घनश्याम सिंह, रमेश रावत, अजय रावत आदि प्रमुख थे।