फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   prasiding officer beaten

पीठासीन अधिकारी को पीटा

Sat, 05 Dec 2015 11:49 PM IST
hathras
hathras Updated Sat, 05 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
prasiding officer beaten
हाथरस। चंदपा स्थित चन्द्रगढ़ी मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट हो गई। भीड़ केन्द्र के अंदर घुस आई। अन्य मतदान कमियों संग भी मारपीट की गई। मतपत्र लूटने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर डीएम, एसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दो पोलिंग एजेंट सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक  बूथ पर मतदान रुका रहा।
विज्ञापन

चंदना थाना क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी मतदान केन्द्र पर शनिवार की दोपहर लगभग 10 मिनट तक दबंगों का कब्जा रहा। दबंगों ने पोलिंग बूथ के अंदर घुसकर बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी लाखन सिंह के साथ मारपीट कर दी। गांव के पोलिंग एजेंट अशोक सिंह का आरोप था कि पीठासीन अधिकारी पोलिंग बूथ के अंदर एक प्रत्याशी को जिताने के लिए मतदाताओं से मत पत्र पर मोहर लगवाकर जबरन वोट डलवा रहा था। इसी बात को लेकर गांव के करीब 20 से अधिक लोग पोलिंग बूथ में घुस गए।
विज्ञापन

केन्द्र पर हंगामा शुरू कर दिया। बेरीकेटिंग तोड़ दी गई। अन्य मतदान कर्मियों के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। दबंगों ने मतदान कर्मियों से मतपत्र छीनने का प्रयास भी किया। बूथ पर हंगामे के चलते मतदाता पोलिंग बूथ से इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद डीएम अबरार अहमद और एसपी डा. एस. चन्नप्पा भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से दो पोलिंग एजेंट सहित एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed