फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police recoved whisky in house of candidate

प्रत्याशी के घर से पकड़ी पांच पेटी शराब

Mon, 30 Nov 2015 11:52 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 30 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
police recoved whisky in house of candidate
हाथरस (ब्यूरो)। दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कूमरपुर में पुलिस ने छापा मारकर एक प्रत्याशी के घर से हरियाणा की पांच पेटी शराब बरामद की है। शराब बिटोरे में छिपाकर रखी गई थी और मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से मंगाई गई थी। पुलिस ने प्रत्याशी के बेटे के खिलाफ आबकारी अधिनियम            और धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव कूमरपुर में रामवती पत्नी मरहूम राजपाल सिंह मैदान में हैं। उनके बेटे विजयपाल पर चुनाव में बंटवाने के लिए शराब मंगवाने का आरोप है। शराब की सूचना मिलने पर चंदपा थाने में तैनात एसआई डूंगर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुखबिर की बताई सूचना के मुताबिक बिटोरे में रखी शराब पुलिस के हत्थे चढ़ गई। आरोपी विजयपाल मौके से फरार हो गया। सूत्र यह भी बताते हैं कि पुलिस के पहुंचने पर एक अन्य प्रत्याशी ने आनन-फानन में अपने यहां रखे शराब के जखीरे को तुरंत नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पुलिस चुनाव में करीब चार हजार लीटर शराब पकड़ चुकी है। एसओ चंदपा अजय कौशल के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed