{"_id":"5a6f63634f1c1b82268b71a1","slug":"police-encounter-four-gangsters-after-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाश दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाश दबोचे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों के बारे में जानकारी देते एएसपी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम पचौ जमालपुर के पास मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरों को दबोच लिया। ये बदमाश बैंक से रुपये निकालकर ले जाने वाले लोगों से लूट करने वाले गैंग के सदस्य हैं। एक बदमाश मौके से भाग गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से 42 हजार रुपये, दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए गए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
बता दें कि 13 नवंबर को कोतवाली के गांव रायपुर वाजीदपुर निवासी इतवारी लाल ने एसबीआई की स्थानीय ब्रांच से दो लाख रुपये निकाले थे। वह बाइक पर अपने पुत्र योगेंद्र के साथ वापस गांव जा रहे थे। गांव भटीकरा से आगे बाइक सवार लुटेरों ने इतवारी के हाथ में गोली मार कर दो लाख रुपये भरा थैला लूट लिया था। मामले की रिपोर्ट योगेंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
सोमवार को कोतवाली पर एएसपी हाथरस डॉ. अरविंद ने बताया कि रविवार को कोतवाली पुलिस ने शातिर लुटेरा श्रीनिवास पुत्र नरायन सिंह उर्फ डाक्टर निवासी नगला खाटी बरला को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पड़ताल में ज्ञात हुआ कि पूर्व में हुई लूट के दौरान वह एसबीआई के सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस एसएचओ मनोज शर्मा के नेतृत्व में वाजीदपुर रोड पर जम गई। शाम लगभग साढ़े पांच बजे वाजीदपुर की तरफ से कई लोग आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर पांच लोग भागने लगे। पुलिस ने जब इनका पीछा किया तो इन्हाेंने पुलिस पार्टी पर दो फायर कर दिए। पुलिस ने दौड़ाकर तीन और बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक भाग गया।
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम प्रमोद पुत्र ओमप्रकाश शर्मा पथवारी गेट पुरदिलगनर, अफजाल उर्फ छोटे पुत्र हबीव निवासी गांव बकायन हसायन, नौशाद पुत्र शमशाद निवासी बकायन हसायन बताए। जबकि बब्बन पुत्र मुनव्वर निवासी बकायन भागने में सफल रहा। इन्होंने सासनी से लेकर ख्ुार्जा तक की कई लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है। बताया कि डाक्टर तथा एक अन्य साथी बैंक पर खड़े होकर रेकी करता था। मोटी रकम निकाले वाले शख्स के बारे में दूसरे बदमाशों को सूचना देते थे। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देते थे। कोर्ट में पेशी के बाद चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल शीलेश, सनोज आदि थे। एसपी ने पुलिस टीम को 5हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। बदमाशों के पास से इतवारी से लूटे गए 42 हजार रुपये बरामद हुए हैं।