फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police boarded the convicted man's handle

पुलिस के हत्थे चढ़ा सजायाफ्ता युवक

Mon, 08 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police boarded the convicted man's handle
Police boarded - फोटो : amar ujala
सादाबाद पुलिस ने मुरसान चौराहे पर शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवक के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। युवक को इस मामले में राजस्थान के झुंझनू न्यायालय से सजा सुनाई गई थी।

कोतवाली में सीओ सुधीर कुमार त्यागी और एसओ महेश यादव ने पत्रकारों को बताया कि छह अगस्त को एसआई कुंवरपाल सिंह मय एचसीपी रामशरण सिंह शांति व्यवस्था पर ड्यूटी पर थे।

मुखबिर की सूचना पर टेंपो मेें बैठे अभियुक्त संदीप पाराशर पुत्र सतीशचंद्र पाराशर निवासी एमआईजी 103, सेक्टर 68 आवास-विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा को मय एक तमंचा 315 बोर और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में इस अभियुक्त ने कुबूल किया कि वह अपनी पत्नी मनीषा शर्मा की हत्या के मामले में थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझनू राजस्थान से आजीवन कारावास का सजायाफ्ता कैदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी बीमारी के कारण दो अगस्त को प्रिंस विजॉय मैमोरियल हॉस्पिटल बीकानेर में पुलिस अभिरक्षा में उपचार करा रहा था। वह चार अगस्त को सुबह पांच बजे पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से अस्पताल  से फरार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed