फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police arrested prize vehicle thief

पुलिस ने दबोचा इनामी वाहन चोर

Sun, 09 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 09 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police arrested prize vehicle thief
shimla police
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के लिए काम करने के आरोप में पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को बागला अस्पताल के पास से उस समय दबोच लिया, जब वह बाइक चोरी से ठीक पहले वाहन की रेकी कर रहा था। यह गैंग आसपास जनपदों में छोटे-बड़े वाहनों को चुराने में माहिर है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि गैंग के सदस्य चोरी में तकनीक का सहारा भी ले रहे हैं। चोरी से पहले यह चोरी का वाहन खरीदने वाले कबाड़ियों को वाहन की फोटो व्हाट्स एप पर भेजते हैं। कबाड़ी के ओके करने के बाद वह वाहन को चुरा लिया करते थे। पुलिस ने आरोपी के पास से कई बाइकाें के आगे-पीछे पहिये के मडगार्ड, शौकर और नंबर प्लेट भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ के एटा रोड इलाके का रहने वाला आरोपी बबलू पांच महीने पुलिस की पकड़ में आते-आते रह गया था। तब हाथरस गेट पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद उसके छह साथियों को दबोचा लिया था। तब बबलू भागने में कामयाब रहा था। गैंग पर पर वसुंधरा पुरम कॉलोनी से बाइकें चोरी करने का आरोप था। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हतीसा बाईपास पर मुठभेड़ में पुलिस ने किंदौली के मुकीम, अकराबाद के जान मोहम्मद, नारखी, फीरोजाबाद के के बली मोहम्मद, पुराकला, हाथरस जंक्शन के संजय अहमद उर्फ संजू को दबोच लिया था। तब बबलू के साथ सकरौली, एटा का छोटू उर्फ उपेंद्र भी भाग निकला था। आरोपियाें ने 37 बाइकों की चोरी कबूल की थी। पुलिस को इनके पास से सात बाइक और चोरी की एक टाटा सफारी भी मिली थी।

थाना हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह के मुताबिक चोर चोरी की गई बाइक केवल ढाई से तीन हजार रुपये में कबाड़ी को बेच दिया करते हैं। जिन कबाड़ियाें के यहां बाइकें बेची जाती हैं, पुलिस को चकमा देने के लिए बाइकों के चेसिस नंबर हटा दिए जाते हैं और इंजन भी दूसरी बाइकों से बदल दिया जाता है। ऐसे कबाड़ियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। पूरे गैंग के 32 लोगाें को चिह्नित कर लिया गया है। इसके बाकी सदस्यों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

वहीं ई-रिक्शा लूट गैंग के सदस्यों पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 जुलाई को गैंग के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। आरोपी ज्यादा रुपये देकर रिक्शा को भाड़े पर ले जाते थे और चालक को नशे की गोली पड़ी कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूट लिया करते थे।

लूटे गए ई-रिक्शा को गैंग के सदस्य किसी दूसरे जिले में 20 से 25 हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपियाें के पास से पुलिस को कंट्री मेड पिस्टल, तमंचा, कारतूस और छुरा भी मिला था। वहीं इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र से एक माह पूर्व लूटा गया ई-रिक्शा और सिकंदराराऊ और हाथरस कोतवाली क्षेत्र से लूटे गए ई-रिक्शा बरामद किए थे।


सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक जिन आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है, उनमें नरेश पुत्र सत्य प्रकाश निवासी वामन नगला थाना गंगीरी अलीगढ़, केहरी सिंह पुत्र चैखे लाल निवासी वामन थाना गंगीरी अलीगढ़, शाहिद पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी छोटा नवीपुर हाथरस, टीकम पुत्र विजय पाल निवासी तिपरस थाना हाथरस गेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed