{"_id":"5ac7c1ac4f1c1bb6618b6016","slug":"police-arrest-thieves-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में छिनैती, लूटपाट के तीन शातिर आरोपी धरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में छिनैती, लूटपाट के तीन शातिर आरोपी धरे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में ट्रेनों में लूटपाट करने वालों की जानकारी देते एसपी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सिकंदराराऊ पुलिस ने ट्रेनों में लूटपाट और छिनैती करने के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये कीमत के लूटे गए जेवरात, नकदी, दो तमंचे और एक चाकू भी बरामद हुआ है। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर सिकंदराराऊ पुलिस को दस हजार का ईनाम दिया है।
एसपी घुले सुशील ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी हैं और ट्रेनों में लूटपाट करने में माहिर हैं। आरोपियों पर लूट, हत्या और छिनैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने 18 मार्च को सिकंदराराऊ में अपने घर के बाहर ढकेल से फल खरीद रही रामवती पत्नी रामवीर सिंह निवासी भूतेश्वर कॉलोनी के गले से तमंचे के बल पर डेढ़ तौला वजन की सोने की चेन, कानों के कुंडल आदि जेवरात छीन लिए थे। वहीं आरोपियों ने अगले ही दिन 19 मार्च को टेंपो से एटा जा रहीं जूली पत्नी अहसान निवासी छिमौ कलां थाना उधौती, बदायूं के बैग से जेवरात पार कर दिए थे।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। कचौरा रोड पर बंबे के पास गश्त के दौरान सिकंदराराऊ पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी लूट की योजना बना रहे थे। आरोपियों में विपिन कुमार पुत्र राजवीर सिंह, अनुज कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासीगण रतिभानपुर व गौरीशंकर पुत्र मंगल सिंह निवासी नगवाई, थाना जलेसर, एटा हैं। एसपी ने कहा कि तीनों पर ट्रेन में अपराध करने के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में एसएचओ सिकंदराराऊ मनोज शर्मा और उनकी टीम मौजूद रही।