फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police arrest five vicious criminals after encounter

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच शातिर बदमाश पकड़े

Sun, 21 Oct 2018 01:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 21 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police arrest five vicious criminals after encounter
लूट व हत्या की घटना का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश। - फोटो : Amar Ujala
 हाथरस गेट थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन्हीं बदमाशों तीन सितंबर को हतीसा के पुलिस के निकट एक फाइनेंस कर्मी की हत्या कर उससे लूटपाट की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से एक रिवाल्वर, चार तमंचे, लूटा हुआ टेबलेट और दो अपाचे बाइक बरामद की हैं। एसपी ने पुलिस टीम को इस वारदात के खुलासे पर दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।  
विज्ञापन


अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी जयप्रकाश ने बताया कि हतीसा पुल के निकट तीन सितंबर 2018 की रात्रि में बदमाशों ने सतीश पुत्र मेघनाथ निवासी नीतेश नगर तहतोरा मोड़ बोदला जगदीशपुरा आगरा के साथ लूटपाट के दौरान उसकी हत्या कर थी। सतीश एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शुक्रवार की रात्रि में इगलास रोड यादव मार्केट के पीछे सेे लूट की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें सतीश पुत्र हुकुम सिंह जाटव, नीरज पुत्र वासुदेव जाटव और दिनेश उर्फ पतरा पुत्र अशोक जाटव निवासीगण बड़ा नवीपुर, इस्लाम पुत्र शौकत अली निवासी विभवनगर और अंशुल उर्फ जर्ज पुत्र रामवीर शर्मा हेवतपुर प्रथा थाना क्वार्सी अलीगढ़ शामिल हैं। इनके पास फाइनेंस कर्मी से लूटा गया मोबाइल फोन, एक टेबलेट, बायोमैट्रिक डिवाइस के अलावा तीन हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। बदमाशों ने एक रिवाल्वर, चार तमंचे, चार कारतूस, सफेद कलर की दो अपाचे बाइक भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed