{"_id":"5ab3f2af4f1c1b3d1a8b4dde","slug":"one-of-the-deaths-in-the-hands-of-cars-in-hathras-four-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में कारों की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथरस में कारों की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर गुरुवार को हतीसा पुल के पास दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक कार टक्कर के बाद 20 फीट दूर खंती में जाकर गिरी। वहीं दूसरी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक भारत पेट्रोलियम में बतौर अधिकारी कार्यरत उपेंद्र पुत्र लाखन सिंह निवासी नवीपुर खुर्द, विभव नगर कार से अपने साथी नीरज तिवारी पुत्र डॉ. महेंद्रपाल निवासी शिवलोक कॉलोनी, थाना क्वार्सी के साथ अलीगढ़ से आगरा जा रहे थे। वहीं सादाबाद के जवाहर बाजार निवासी मनोज अग्रवाल पुत्र भिकारीदास अपनी पत्नी ममता, सुमन अग्रवाल पत्नी राकेश अग्रवाल निवासी खुर्जा, बुलंदशहर के साथ सादाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। गुरुवार दोपहर सवा दो बजे दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं। हतीसा पुल के निकट कारें आमने-सामने आ गईं। दोनों कार के चालकों ने हादसे से बचने की कोशिश भी की।
एक कार के चालक ने बचने के लिए कार को रॉंग साइड पर काट दिया, जिससे दोनों कार आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद उपेंद्र की कार घटनास्थल से काफी दूर खंती में जाकर पलट गई। कार में मौजूद नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे उपेंद्र को भी गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरी कार में मौजूद मनोज अग्रवाल, उनकी पत्नी ममता और सुमन तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। चंदपा और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गईं।
विज्ञापन
कार में सवार सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां नीरज तिवारी (37) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उपेंद्र, मनोज, ममता और सुमन को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उपेंद्र के ताऊ घनश्याम सिंह पुत्र मोहनलाल की शिकायत पर इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एफआईआर में आरोपियों की कार के नंबर का उल्लेख किया गया है। यह जांच का विषय है कि कार कौन चला रहा था, इसलिए अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भर दिया था। देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही थी।