फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Of the Ambedkar statue alcoholics Kshtigrsth

शराबियों ने की अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्थ

Sat, 16 Apr 2016 11:32 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद/हाथरस। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव आरती में शराब के नशे में धुत होकर कुछ शराबियों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्थ कर दिया। इन लोगों ने पुलिस अधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए सीओ सादाबाद सहित तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुठ ठाकुर व जाटव समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर शराब का सेवन किया। इसके बाद जब यह लोग शराब के नशे में धुत हो गए तो इनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद एक गुट ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्थ कर दूसरे पक्ष का फंसाने की साजिश रच दी। घटना की सूचना स्थानीय थाने के साथ साथ आला पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। जिसे अधिकारियों ने काफी गंभीरता से लिया और बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर भेज दिया। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। कोतवाल महेशचंद से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने इस घटना कुछ शराबियों के बीच का झगड़ा बताया। अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्थ होने की जानकारी देने से बचते रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed