{"_id":"576830f24f1c1b9760b482d2","slug":"noida-panting-stole-thousands-of-led","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में पुताई कर चुराईं हजारों की एलईडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा में पुताई कर चुराईं हजारों की एलईडी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हसायन कोतवाली में चोरी के माल के साथ आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसायन/हाथरस। नोएडा में घरों की पुताई करने के दौरान हसायन के गांव खिटौली का एक चोर हजारों की एलईडी और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया करता था। इस सामान को आरोपी हसायन क्षेत्र के गांवों में सस्ते दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान शक होने पर पकड़ लिया और काफी सामान भी बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 379 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसओ गंगाप्रसाद यादव के मुताबिक वह मंगलवार सुबह छीतीपुर के पास बने हनुमान मंदिर पर वाहन चेकिंग में व्यस्त थे। तभी उन्हें नगला रति की ओर से एक व्यक्ति अपने कंधे पर सामान लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर यह व्यक्ति वापस लौटने लगा। शक होने पर सिपाहियों ने इसे दौड़कर पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम सुरजीत पुत्र चंद्रपाल निवासी खिटौली बताया। उसके पास से पुलिस ने एक एलईडी और एक सीपीयू बरामद किया। इसके बाद पूछताछ में उसने नोएडा में पुताई करने के दौरान घरों से इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी करने की बात स्वीकार की। सुरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने दो एलईडी, एक एलसीडी, सीपीयू, एक कलर टीवी और एक तमंचा बरामद किया है।