फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Noga Sepoy, filed with Drooga

दरोगा के साथ नपा सिपाही, मुकदमा दर्ज

Sun, 07 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Sun, 07 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Noga Sepoy, filed with Drooga
Demo Pic - फोटो : google
आगरा के शाहगंज निवासी पेठा व्यापारी सुनील कुमार बघेल को मई पुलिस चौकी पर बंधक बनाकर और डरा-धमकाकर एक लाख रुपये की चौथ मांगने के  आरोपी दरोगा सुधीर राघव के साथ चौकी पर तैनात सिपाही पवन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। आईजी सुजीत पांडेय के आदेश पर सादाबाद कोतवाली में दोनों के विरुद्ध लूट, बंधक बनाने, चौथ वसूली और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आईजी को दी शिकायत में पेठा व्यापारी सुनील कुमार बघेल ने कहा है कि वह अपने मिठाई के कारोबार के सिलसिले में मई गए थे। तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने उन्हें चौकी पर ले जाकर बंधक बना लिया और फोन भी छीन लिया। एनकाउंटर का डर दिखाकर एक लाख रुपये देने पर छोड़ने की बात कही। इस पर सुनील ने अपने भाई से 50 हजार रुपये मंगाए और 12 हजार रुपये उनके पास थे।
विज्ञापन


62 हजार रुपये लेने के बाद आरोपी ने व्यापारी को छोड़ दिया, लेकिन शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। मामले में आईजी के आदेश पर जांच भी की गई, जिसमें आरोपी दरोगा और सिपाही को बचाने की पूरी कोशिश की गई थी। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर आईजी ने फाइल को तलब कर लिया था और दरोगा और सिपाही को निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed