{"_id":"5ca25c5dbdec2213f52b8450","slug":"nine-transformers-recovered-by-electric-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अफसरों ने बरामद किए नौ ट्रांसफार्मर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली अफसरों ने बरामद किए नौ ट्रांसफार्मर
Tue, 02 Apr 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
ग्राम कलियानपुर में बरामद किए गए ट्रांसफॉर्मर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलियानपुर में छापा मारकर नौ विद्युत ट्रांसफाॅर्मर एवं अन्य कीमती विद्युत उपकरण बरामद किए हैं। विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है। मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंच गए। घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
देर शाम घटना की तहरीर नहीं दी गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गांव कलियानपुर में काफी ट्रांसफाॅर्मर एवं अन्य कीमती उपकरण मौजूद हैं। अनुमान है कि उन्हें चोरी कर लाया गया है। अधिकारियों की टीम ग्राम कलियानपुर पहुंची। तो विजेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह और किशनपाल पुत्र लालाराम के घेर में ट्रांसफाॅर्मर एवं कीमती उपकरण रखे हुए थे, जिनमें पांच ट्रांसफाॅर्मर 16 केवीए, दो ट्रांसफाॅर्मर 25 केवीए, दो ट्रांसफाॅर्मर कुल नौ ट्रांसफाॅर्मर एवं अन्य कीमती विद्युत उपकरण रखे हुए थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है।
हालांकि विजेंद्र सिंह और किशन पाल इस सामान को गांव के ही ठेकेदार चंद्रप्रकाश सेंगर उर्फ कालू पुत्र धन सिंह का बता रहे थे। थाने में चंद्रप्रकाश सेंगर ठेकेदार का कहना है कि पहले वह विद्युत विभाग में ठेकेदारी का काम करता था। ब्लैक लिस्ट होने के कारण काम ठप हो गया और सामान इस कारण घर पर पड़ा हुआ है। मौके पर उपखंड अधिकारी नागेंद्र सिंह और डीके शर्मा अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह, जेई महेश चंद्र एवं पुलिस बल मौजूद था। अहम सवाल यह है कि आखिर विद्युत विभाग से इतना सामान कलियानपुर कैसे पहुंचा ? दूसरा सवाल यह है कि इतने दिन से रखा हुआ यह सामान आज ही क्यों सामने आया। सामान किसका है और गांव में कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। ब्यूरो