फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Neighbors had already killed Sonpal

पड़ोसियों ने ही की थी सोनपाल की हत्या

Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Neighbors had already killed Sonpal
हसायन के नगला सकत में हुई हत्या का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। हसायन के गांव नगला सकत में 11 जून की रात को सोनपाल सिंह पुत्र भूदेव की हत्या रंजिशन उसके पड़ोसियों ने ही की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद मृतक सोनपाल के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के एक व्यक्ति पर शक जताया था। इनमें से एक आरोपी ने बदमाशों के धावे की बात कहकर पुलिस को भ्रमित करने की भी कोशिश की थी। 
विज्ञापन


अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि सोनपाल का शव घर से कुछ दूरी पर गुलाब के खेत में पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव के मुन्नालाल बघेल पुत्र हुकुम सिंह पर शक जताया था। इसी दिन गांव के सलमान उर्फ भोले पुत्र मुन्ने खां ने अपने घर पर बदमाशों के धावा बोलकर लूटपाट करने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस को शक होने पर जब इनसे पूछताछ की गई तो सारा मामला खुल गया। सलमान ने बताया कि मुन्नालाल बघेल जिस जमीन को खरीदना चाहते थे, उसे सोनपाल ने खरीद लिया था, जिससे वह उससे रंजिश मानने लगे थे। वहीं सलमान के मामा तैमूर का घर सोनपाल के घर के सामने ही था। तैमूर आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उसके घर अराजक तत्वों का आना-जाना लगा रहता था, जिसका विरोध सोनपाल किया करता था। इसे लेकर सोनपाल और तैमूर का कई बार झगड़ा हुआ था। तैमूर ने अपने भांजे सलमान और मुन्नालाल बघेल को साथ लेकर हत्या की साजिश रची। तैमूर ने घेर पर ही सोनपाल पुत्र भूदेव सिंह की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर शव को गुलाब के खेत में चकरोड के किनारे जामुन के पेड़ के नीचे छिपा दिया गया था। पुलिस को शक नहीं हो, इसके लिए सलमान ने अपने यहां बदमाशों के धावा बोलने और लूट करने की कहानी गढ़ी, ताकि पुलिस को लगे कि हत्या बदमाशों ने की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed