फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nakul's body will be removed from the grave for post-mortem

पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला जाएगा नकुल का शव

Thu, 05 Jul 2018 11:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 05 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Nakul's body will be removed from the grave for post-mortem
नकुल का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर कटरा में टॉफी में जहर से दम तोड़ने वाले चार वर्षीय नकुल का शव जल्द ही पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला जा सकता है। 
विज्ञापन

नकुल की हत्या का सुराग जुटाने के लिए पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराना है। हाथरस जंक्शन पुलिस ने इस मामले में अलीगढ़ के डीएम से अनुमति मांगी है।

बता दें कि अलीगढ़ की सासनी गेट कोतवाली में साकेत बिहार कॉलोनी निवासी संजू दो जुलाई को बीमार दादी को देखने हाथरस जंक्शन क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव दरियापुर कटरा गए थे। यहां उनकी पड़ोसी अंशू से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि अंशू ने तीन जुलाई को संजू के दोनों बच्चों को टॉफी में जहर दे दिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर संजू ने दोनों बच्चों को अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया था। यहां उपचार के दौरान नकुल की मौत हो गई थी, जबकि उसके बड़े भाई हर्ष (7) का उपचार आईसीयू में चल रहा है। तीन जुलाई को परिजनों ने नकुल का शव सासनी गेट इलाके में हीरा सिंह मरघट में दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आरोपी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराना है। हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए अलीगढ़ के डीएम से अनुमति मांगी है। डीएम के आदेश पर शव को शुक्रवार को कब्र से बाहर निकाला जा सकता है। वहीं    हालत में सुधार होने पर हर्ष के बयान भी पुलिस दर्ज करेगी। पुलिस हर्ष के होश मेें आने का इंतजार कर रही है। 

आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। नकुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जल्द कब्र से बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए अलीगढ़ के डीएम से अनुमति मांगी गई है।  
घुले सुशील, एसपी हाथरस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed