फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nagla Tndula found in the well of the bank vault

नगला तंदुला के कुएं में मिली बैंक की तिजोरी

Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nagla Tndula found in the well of the bank vault
कुआं से तिजोरी निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। शहर के इगलास अड्डा स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा से बदमाशों द्वारा दीवार काटकर चोरी की गई तिजोरी को पुलिस तो बरामद नहीं कर सकी, लेकिन शहर से सटे गांव नगला तंदुला के जंगलों में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने खोज लिया। क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने इस तिजोरी के कुएं में पडे़ होने की जानकारी दी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस तिजोरी को कुएं से निकलवा लिया है, जिससे भविष्य में इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत 27 मई को बदमाश शहर के इगलास अड्डा स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की दीवार काटकर इसमें रखी तिजोरी चोरी कर ले गए थे। बैंक अधिकारियों ने इस तिजोरी में 32 हजार रुपये कैश होने की तहरीर पुलिस को दी थी। इसके बाद से पुलिस लगातार इस बैंक तिजारी चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए हाथ-पैर मार रही थी, लेकिन पुलिस अभी तक इस घटना की तह तक नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस को अंदेशा है कि बैंक की इस तिजोरी की चोरी के मामले में किसी शातिर गिरोह का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को नगला तंदुला के कुएं में इस तिजोरी का उस समय पता चला, जब यहां कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इन बच्चों के क्रिकेट खेलते समय उनकी बॉल कुएं में जा गिरी। अपनी बॉल को निकालने के लिए जब यह बच्चे कुएं पर पहुंचे तो उन्हें उसमें तिजोरी पड़ी हुई दिखाई दी। इसके बाद इन बच्चों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इस तिजोरी को कुएं से बाहर निकाला। हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह के मुताबिक यह वही तिजोरी है, जोकि इगलास अड्डा स्थित ग्राम्य विकास बैंक से चोरी की गई थी। बैंक के अधिकारियों से भी इस तिजोरी की पहचान करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed