फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nagla crebsclaw robbery soon be disclosed

नगला सिंगी की डकैती का जल्द खुलासा हो

Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। सेवा भारती का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को गांव नगला सिंगी पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बीते दिनों बदमाशों की लूटपाट और कहर के शिकार परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल ने थानाध्यक्ष से मिलकर इस मामले के जल्द खुलासे की मांग भी की है। सांसद राजेश दिवाकर ने भी इस संबंध में फोन पर एसपी से बात की है। 
विज्ञापन


सेवा भारती के नगर अध्यक्ष वासुदेव माहौर ने पीड़ित नरेश कुमार पुत्र गिरि प्रसाद को बेटियों की शादी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि बीते मंगलवार की आधी रात को बदमाशों ने नरेश कुमार के परिवार को निशाना बनाया। जमकर लूटपाट करने के बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के दांत प्लास से उखाड़ दिए। पुलिस ने यह मामला मारपीट की धाराओं में दर्ज किया था। वासुदेव माहौर ने बताया कि इस संबंध में सेवा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने एसओ से मुलाकात कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और जल्द खुलासा करने को कहा है। प्रतिनिधिमंडल में अमित भौतिका, शिव कुमार शर्मा, डॉ. एचएस गर्ग, ओपी गुप्ता, डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा, मुबीन अहमद, रामजीलाल आदि सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed