फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Murder on Farmer in sahpau

नलकूप पर सो रहे किसान की गला घोंटकर हत्या

Fri, 21 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहपऊ (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो, सहपऊ (हाथरस)। Updated Fri, 21 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Murder on Farmer in sahpau
police investigation after murder of farmer. - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदायल में नलकूप पर सो रहे किसान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गले पर मिले निशान से लगता है कि रस्सी का फंदा डालकर किसान का गला घोंटा गया। सुबह पास के खेतों पर काम करने पहुंचे मजदूरों ने जब उनके नलकूप से निकलने वाली नाली में किसान की लाश देखी तो उनकी चीख निकल गई। सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सहपऊ पुलिस और सीओ सादाबाद भी मौके पर आ गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों बड़े बेटों से शक के आधार पर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव महरारा निवासी दिगंबर सिंह पुत्र तालेवर सिंह (55) गांव के बाहर अपने नलकूप पर रोज सोने जाते थे। उनके खेतों के पास गांव रुदायल पड़ता है। रोजाना की भांति शाम को खाना खाने के बाद वह घर से नलकूप पर सोने चले गए थे। सुबह पास के खेतों में काम करने आए मजदूरों को उनकी लाश नलकूप से 75 मीटर दूर नाली में पड़ी मिली। उनकी लाश को देखकर ग्रामीणों की चीख निकल गई। उनकी चीख सुनकर पास के गांव रुदायल के अन्य लोग भी पहुंच गए। मृतक के परिजन एवं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद ही सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घटनास्थल का नजारा देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि किसान और हमलावरों के बीच हत्या से पहले काफी देर तक गुत्मगुत्था हुई है। हमलावरों ने गले में रस्सी का फंदा डालकर बुरी तरह से खींच दिया। इसी खींचतान में किसान के मुंह से खून भी निकला, जिसके बाद उसे खींचकर नाली तक लाया गया। पुलिस मृतक के तीन बड़े बेटों को पूछताछ के लिए अपने साथ कोतवाली ले आई। छोटे बेटे विष्णु की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके तीनों बेटों से सीओ सादाबाद और बाद में पहुंचे एएसपी डॉ. अरविंद सिंह ने भी पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में हो सकता है किसी अपने का हाथ?
सहपऊ। पुलिस को आशंका है कि किसान दिगंबर सिंह की हत्या के पीछे उनके किसी अपने का ही हाथ हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार उसने दो शादियां की थीं। दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी के कोई संतान नहीं थी। दूसरी पत्नी के चार पुत्र एवं तीन पुत्रियां थीं। सात संतानों में से तीन एवं तीनों बेटियों की वह शादी कर चुका थे। सबसे छोटे बेटे विष्णु ही अविवाहित हैं। तीनों पुत्रों की भी संतानें हैं। उसके पुत्र मेहनत-मजदूरी करते थे। उन्होंने अपना दो बीघा खेत भी बेच दिया था और दो बीघा और भी बेचने वाले थे। इस कारण पुलिस ने उनके तीनों बड़े बेटों का पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed