{"_id":"5948035a4f1c1b75408b45be","slug":"molestation-with-women-in-nai-ka-nagla-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को छेड़ने पर नाई का नगला में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को छेड़ने पर नाई का नगला में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सदर क्षेत्र के संवेदनशील मोहल्ला नाई का नगला में सोमवार को उस समय फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने से बच गया, जब एक युवक ने दूसरे समुदाय की एक महिला को छेड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला के पक्ष के काफी लोग कोतवाली सदर पहुंचे। उन्होंने सदर कोतवाल को पूरे वाकये से अवगत कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। घटना के संबंध में नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में सोमवार को भी एक युवक ने एक महिला को छेड़ दिया। महिला के परिजनों के अनुसार युवक पहले भी कई बार महिला का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। सोमवार को जब इस युवक ने महिला से छेड़छाड़ की तो उसके परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
इसके बाद मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने जब मोहल्ले के लोगों को शांति भंग होती दिखाई दी तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत करा दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया। बाद में महिला के परिजन कोतवाली पहुंचे और उक्त नामजद युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिल गई है। मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।