फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Missing woman recovered from Bulandshahr

बुलंदशहर से बरामद हुई लापता महिला    

Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Missing woman recovered from Bulandshahr
सांकेतिक चित्र - फोटो : Wikipedia
शहर कोतवाली पुलिस ने बीते एक हफ्ते से लापता महिला को बुलंदशहर से बरामद कर लिया है। महिला का पति पूरे परिवार के साथ बुलंदशहर चला गया था। घर पर ताला लगा होने के कारण परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया था।  
विज्ञापन


जलेसर के इस्लामनगर निवासी प्रेमपाल सिंह की बेटी मंजू की शादी दो साल पहले शहर के अईयापुर इलाके में हुई थी। प्रेमपाल के मुताबिक ससुराली अक्सर मंजू के साथ मारपीट करते रहते थे। 18 जून को ससुरालियों ने मंजू से मारपीट की। जब परिजन जलेसर से यहां आए तो उन्हें घर पर ताला मिला।
विज्ञापन


मंजू के परिजनों ने फोन नहीं उठाया। लोगों ने बताया कि मंजू को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई थी। पुलिस ने परिजनों का पता लगा लिया और महिला की बरामदगी के लिए एक टीम को बुलंदशहर भेजा गया। बुलंदशहर से महिला और उसके पति व अन्य ससुरालियों को पुलिस हाथरस ले आई है। फिलहाल मंजू को उसके पिता के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed