फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Misconceptions made by teenager for misbehavior

नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Sun, 14 Apr 2019 12:24 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 14 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Misconceptions made by teenager for misbehavior
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
हसायन।  कोतवाली क्षेत्रनिवासी एक किशोरी को दो युवक नौकरी के नाम पर बहला-फुसलाकर नोएडा ले गए। वहां ले जाकर दोनों युवकों ने किशोरी को अपने दोस्त और रिश्तेदार के कमरे में बंधक बनाकर पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने आरोपियों के घरवालों पर दबाव बनाकर किशोरी को लाने के लिए कहा। काफी दबाव डालने पर आरोपी सातवें दिन किशोरी को सिकंदराराऊ छोड़कर यह धमकी देकर चले गए कि अगर मुकदमा लिखवाया तो लड़की को फिर से उठा ले जाएंगे।
विज्ञापन


 शुक्रवार की रात किशोरी के माता-पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुरजन सिंह का कहना है कि किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट तीन युवकों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed