फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Millions of house breaking theft locks

घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Millions of house breaking theft locks
लूट
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने इस बार भी बंद मकान को निशाना बनाया। मुरसान गेट स्थित विद्यापति नगर बालापट्टी रोड पर राजू सक्सेना पुत्र राधाकिशन सक्सेना गुरुवार रात को बौहरे दीनानाथ गेस्ट हाउस में शादी में गया था।
विज्ञापन


उसके परिजन मेरठ में शादी में गए थे। सुबह जब राजू अपने घर लौटा तो सामान बिखरा हुआ पाया। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर का लॉकर भी टूटा हुआ था। चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन


राजू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि चोर उसके यहां से लाखों के जेवर और 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी ने कहा है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को रोक लूट की कोशिश करते दो दबोचे
चंदपा पुलिस ने दो शातिर युवकाें को दबोचा है, जो वाहनों को रोककर लूटपाट की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसआई शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गांव परसारा में दो युवकों द्वारा हथियारों के बल पर लूटपाट की कोशिश की सूचना मिली थी।


पुलिस मौके पर पहुंच गई और छिपकर आरोपियों पर नजर रखने लगी। आरोपियों ने एक वाहन को रोककर लूट की कोशिश की, लेकिन वाहन नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया और दबोच लिया। आरोपी रामेश्वर पुत्र कैलाश कुशवाह गांव टाय का रहने वाला है। उसका साथी योगेंद्र नगला बेरिया का निवासी है। आरोपियाें के पास से तलाशी में एक चाकू और एक तमंचा मिला है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed