फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Matador trodden by bike , woman's death

बाइक को मेटाडोर ने रौंदा, महिला की मौत

Tue, 26 Apr 2016 12:08 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Matador trodden by bike , woman's death
सड़क दुर्घटना में चंद्रगढ़ी के प्रधान की पत्नी की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मुरसान में कंचना रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में हाथरस ब्लॉक के गांव चंद्रगढ़ी के प्रधान रामरतन की पत्नी रेखा (34) की मौत हो गई। प्रधान अपनी पत्नी के साथ मथुरा से लौट रहे थे। रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक को मेटाडोर ने रौंद दिया। हादसे में प्रधान को भी सिर और कमर पर चोट आई हैं। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रधान ने मुरसान पुलिस से आरोपी वाहन चालक की शिकायत की है। 
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक 24 अप्रैल को मथुरा में रेखा के मामा की बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रामरतन और रेखा बाइक पर ही रविवार को मथुरा गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद अगले दिन सुबह करीब चार बजे दंपति बाइक से गांव की ओर आ रहे थे। मौके पर मौजूद लोगाें के मुताबिक फाटक के पास मेटाडोर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बाइक चला रहे रामरतन दूर जा गिरे, लेकिन पीछे बैठी रेखा सड़क पर गिर गईं और मेटाडोर के पहिए की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मुरसान पुलिस ने घायल रामरतन को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और रेखा के शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कराया गया। एसएसआई अनिल कुमार सिंह के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed