{"_id":"5a2831964f1c1bca678bfef5","slug":"manchale-s-fiercely-beating-handed-over-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से शादी समारेाह में यहां आई एक युवती को तालाब चौराहे पर एक युवक ने छेड़ दिया। युवती के साथ मौजूद परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुन दिया। हालांकि आरोपी ने भी युवती के भाई के साथ मारपीट की, लेकिन स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी का हौसला जवाब दे गया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
फरीदाबाद से युवती का परिवार यहां चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आया हुआ था। बुधवार दोपहर को पूरा परिवार वापस फरीदाबाद जा रहा था और बस के इंतजार में तालाब चौराहे पर खड़ा था। इस बीच एक शातिर युवक की नजर युवती पर पड़ी। उसने काफी देर तक युवती को घूरा। युवती ने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने मौका देखते ही युवती को छेड़ दिया। यह देख युवती के पास खड़े उसके भाई का पारा चढ़ गया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
आरोपी ने पिटाई होते देख जेब से उस्तरा निकाल लिया। इस दौरान लोग जमा हो गए। मामले की जानकारी होने पर लोगों ने भी आरोपी पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। जमकर पिटाई होने के बाद आरोपी पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बेहोश होने का नाटक करने लगा और फिर नाली में जाकर गिर पड़ा। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कह रही है।