{"_id":"5a3aa2a44f1c1b95188bb03c","slug":"looters-from-bike-rider-and-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक व महिलाओं से लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक व महिलाओं से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
miscreants loot with family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ से शिखरा लिंक मार्ग पर तीन बाइक सवारों ने दिन दहाड़े बाइक सवार युवक, उसकी भाभी और भतीजी को हथियारों के बल पर रोक लिया और मारपीट करते हुए जेवरात लूटकर भाग गए। घटना की सूचना पर सहपऊ पुलिस एवं सीओ सादाबाद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी कराई, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। दिन दहाड़े लूट की वारदात से पुलिस में खलबली मच गई।
गांव नगला बैनी खुर्द थाना बरहन जिला आगरा निवासी गुड्डी देवी पत्नी बिजेंद्र सिंह अपनी विवाहित पुत्री पूनम एवं देवर श्रीकृष्ण के साथ बाइक पर क्षेत्र के गांव परसौरा में बेटे की सुसराल जा रही थीं। जैसे ही वह तीनों क्षेत्र के गांव शिखरा एवं नगला रतिया के मध्य पहुंचे, उसी समय पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक वहां आए। इन युवकों ने तमंचा दिखाकर बाइक को रुकवा लिया। इन युवकों ने अपने मुंह काले कपड़ों से ढंक रखे थे। तीनों के रुकते ही एक बदमाश ने महिला एवं उसके देवर को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।
बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए उनको पहने हुए आभूषण उतारने के लिए कहा। दहशत के मारे महिला ने अपनी दोनों अंगूठी उतारकर दे दीं। उसी समय महिला की पुत्री ने अपनी एक अंगूठी पास की झाड़ियों में फेंक दी। उसको अंगूठी फेंकते देखकर एक बदमाश ने उस पर भी बट का प्रहार किया एवं उसके गले से मंगल सूत्र एवं जंजीर खींच ली। खींचतान में जंजीर का एक टुकड़ा लड़की के हाथ में ही रह गया। खींचतान को देखकर और शोर-शराबा सुनकर पास में पशु चरा रहे लोग उस ओर आने लगे। उनको आते देखकर बदमाश अपनी बाइक लेकर गांव शिखरा की ओर भाग गए। दिन दहाड़े इस वारदात की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन वह पहुंच से बाहर थे। पीड़िता के देवर श्रीकृष्ण ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक तहरीर कोतवाली में दे दी है।