{"_id":"586e8ced4f1c1ba70915b096","slug":"loot-in-three-homes-of-hasayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट
ब्यूूराे, अमर उजाला, हसायन
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
victims
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हसायन। कस्बा के बाण रोड स्थित गांव बदनपुर के निकट बीती रात बदमाशों ने तीन घरों पर धावा बोला। बदमाशों ने यहां परिजनों को बंधकर बना लिया और हथियारों के बल पर उनसे मारपीट करते हुए जमकर लूटपाट भी की। तीनों घरों से बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूटकर ले गए। हालांकि पुलिस को यह मामला महज मारपीट का लग रहा है।
कस्बा के बाण रोड स्थित गांव बदनपुर के निकट खेतों पर कुछ लोगों ने घर बना लिए हैं। बुधवार की रात्रि लगभग एक बजे मोहल्ला अहीरान निवासी एदल सिंह यादव और उनके रिश्तेदार अमर सिंह पुत्र मिहीलाल यादव घर के पास एक झोंपड़ी में सो रहे थे। तभी करीब छह हथियार बंद बदमाशों ने वहां धावा बोला। बदमाश खुद को पुलिस वाला बताते हुए वहां पहुंचे और पीने के लिए पानी मांगा।
इस दौरान एदल सिंह और अमर सिंह द्वारा उन्हें पीने के लिए पानी दिया गया तो बदमाशों ने पानी नहीं पीया। बदमाशों ने अमर सिंह से कुछ पूछताछ भी की और उसके बाद अमर सिंह, एदल सिंह, भूदेवी पत्नी अमर सिंह, सुनीता पुत्री अमर सिंह, अमर सिंह के साले का पुत्र बौबी, गजेंद्र पुत्र अमर सिंह और लक्ष्मी पत्नी गजेंद्र सिंह को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने पूर्व सभासद प्रेमपाल सिंह के घर को खुलवाकर प्रेमपाल, उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र योगेंद्र सिंह को भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाश तीसरे पड़ोसी सुरेंद्र सिंह यादव के घर भी पहुंचे और उन्हें, उनकी पत्नी कुसुमा देवी, पुत्र जोगेंद्र सिंह, नाती आशू, अमित और दिलीप को उनके ही कमरे में बंधक बनाकर एक घंटे तक जमकर लूटपाट की। पीड़ितों की मानें तो बदमाश अमर सिंह यादव के घर से 45 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के गहने, पूर्व सभासद प्रेमपाल सिंह कुशवाहा के घर से 2,550 रुपये के अलावा गहने, सुरेंद्र सिंह यादव के घर से दस हजार रुपये नकद और गहने लूटकर ले गए।
वारदात के बाद बदमाश मौके पर ही अपने कपडे़ भी उतारकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोरगुल मचाया तो वहां काफी भीड़ लग गई। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की जानकारी सुबह चार बजे के लगभग कोतवाली पुलिस को दी गई।
---------------
दिन में अमर सिंह के पुत्र गजेंद्र सिंह का बाण-नगरिया के कुछ रिश्तेदारों से झगड़ा हुआ था, इसलिए मामला मारपीट का लग रहा है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-नरेंद्रपाल सिंह, एसओ हसायन