{"_id":"56e9a4364f1c1bec728b46b3","slug":"loot-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत कॉलोनी में लूट-हत्या का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रावत कॉलोनी में लूट-हत्या का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : फाइल फाेटाे
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने अलीगढ़ रोड स्थित रावत कॉलोनी में शिक्षक के मकान में हुई लूटपाट की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने पकडे़ गए व्यक्ति की निशानदेही पर उसके हिस्से में आए लूट के 10 हजार रुपये, इंडियन बैंक का एटीएम कार्ड, चश्मा आदि सामान बरामद करने का दावा किया है। एसओ हाथरस गेट की मानें तो इस व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सरगर्मी से दबिशें दी जा रही हैं।
कोतवाल राजेश्वर त्यागी ने बताया कि रावत नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक मनोज कुमार कर्दम के घर में बदमाशों ने रविवार की रात घुसकर एक वृद्ध महिला और शिक्षक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। पिटाई से घायल वृद्धा लीलावती निवासी गांव दारापुर थाना क्वार्सी अलीगढ़ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बदमाश लाखों के जेवर, नकदी और घरेलू सामान भी लूट ले गए थे। घटना के बाद रात में ही पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से कुछ महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने का दावा किया था।
एसओ ने बताया कि किंदौली में पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से एक मकान पर पहुंची तो यहां से सूखा पुत्र अहमद हुसैन निवासी किंदौली पुलिस को देखकर भागने के प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया। पूछताछ में गांव किंदौली निवासी एक और युवक और दो अन्य जिलों के शातिर युवकों के वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस इन बदमाशों की तलाश में भी सरगर्मी से दबिश दे रही है। एसओ त्यागी का कहना है कि पुलिस बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।