{"_id":"58d16e484f1c1be5431a3c52","slug":"litter-robbery-from-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से दिनदहाड़े लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से दिनदहाड़े लूटपाट
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस।
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका से लूट की घटना के बाद जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से बेखौफ बदमाश अब दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराध नियंत्रण में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चंदपा क्षेत्र में बर्तन व्यापारियों पर फायरिंग कर कार लूट की वारदात को 18 घंटे भी नहीं बीते थे कि नवल नगर में एक शिक्षिका को लुटेरों ने शिकार बना लिया। मंगलवार दोपहर को बैंक से 40 हजार रुपये लेकर घर लौट रही शिक्षिका को घर से कुछ ही दूर पर बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच- पड़ताल की। आरोपियों की तलाश करने का दावा थाना हाथरस गेट पुलिस कर रही है।
नवल नगर निवासी रश्मि अग्रवाल पुत्री रवि अग्रवाल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। सेठ हरचरन दास कन्या इंटर कॉलेज में वह बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी दे रही हैं। मंगलवार को परीक्षा ड्यूटी के बाद शिक्षिका सरक्यूलर रोड स्थित केनरा बैंक 40 हजार रुपये निकालने पहुंची। रुपये निकालकर वह घर की ओर चल दी। जैसे ही रश्मि अग्रवाल अपने घर की ओर जाने वाली गली में मुड़ीं, तभी बाइक सवार बदमाश तेजी से उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर थैला छीन लिया। बदमाशों ने इतनी तेजी से झपट्टा मारा कि शिक्षिका को कंधे पर टंगे थैले की तनी टूट कर मौके पर ही गिर गई। थैले में बैंक से निकाले 40 हजार रुपये, जरूरी कागजात और घर की चाबियां थीं।
लूट की सूचना मिलने पर एसआई मोहित राणा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ की पूरी कोशिश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षिका को आशंका है कि आरोपी बदमाश बैंक से ही पीछे लगे थे। एक बाइक पर सवार दो बदमाशाें ने दूर से शिक्षिका का पीछा किया ताकि शक न हो।