{"_id":"57c32f874f1c1baf1cd504d6","slug":"lady-deid-in-accident-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौत
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Acccident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मेंडू रोड पर रविवार की दोपहर हाथरस से दवा लेकर लौट रहे भोपतपुर के दंपति की बाइक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गए। हादसे के बाद घायल युवक लोगों की मदद से अपनी पत्नी को जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को हाथरस जंक्शन पुलिस ने पकड़ लिया और आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया।
त्रिवेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह की शादी दो साल पहले ही हुई थी। त्रिवेंद्र की दो संतानें हैं, जिनमें डेढ़ साल का एक बेटा और सात महीने की बेटी है। पत्नी रीता को कई दिन से बुखार आ रहा था। त्रिवेंद्र ग्रेटर नोएडा में नौकरी करते हैं और छुट्टी होने पर शनिवार को ही घर आए थे। रविवार को वह यहां वैद्य को दिखाकर बाइक से लौट रहे थे। मेंडू रोड पर एसआर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस टक्कर से बाइक के पीछे बैठी रीता देवी नीचे गिर गईं और ट्रक की चपेट में आ गईं। त्रिवेंद्र बाइक के साथ तेजी से सड़क की दूसरी ओर जा गिरे। जब तक वह संभलते तब तक काफी देर हो चुकी थी। उनके दोनों हाथों, कंधाें और हथेलियों में काफी चोट आई थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। त्रिवेंद्र ने ही पहले परिजनों को और फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
हाथरस गेट पुलिस में आरोपी चालक के विरुद्ध युवक ने शिकायत दी है। एसओ गेट केपी सिंह ने जल्द मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। वहीं हाथरस जंक्शन एसओ एमएस भाटी का कहना है कि वायरलैस पर सूचना मिलने के चंद मिनटों बाद ही भाग रहे ट्रक को पकड़कर कब्जे में ले लिया गया था। यह ट्रक खाली था और सिकंदराराऊ की ओर भाग रहा था।