{"_id":"5b9c021e867a557ff0706b23","slug":"kid-s-death-due-to-train-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट से किशोर की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय मथुरा रोड पर राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस के सामने एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिजनों ने इस किशोर की हत्या की आशंका जाहिर की है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी 17 वर्षीय शुभम पुत्र राजेंद्र कश्यप यहां सासनी गेट चौराहे पर फूलमाला बिक्री का काम करता था। शुक्रवार को सुबह आठ बजे वह घर से निकला। उसके बाद सुबह करीब नौ बजे मथुरा रोड पर राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस के सामने ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर काफी भीड़ लग गई और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
वहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर उसके परिजन भी पहुंच गए। वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिजन शुभम की मौत को हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि शुभम को बुलाने के लिए शुक्रवार की सुबह दो युवक आए थे। इन दोनों के साथ शुभम बाइक पर गया था।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि शुभम की बाइक तो नेहरू कॉलोनी में एक घर में मिली है, जबकि उसकी मौत वहां से काफी दूर मथुरा रोड पर हुई। ऐसे में उसकी मौत एक साजिश का हिस्सा है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई भी तहरीर इस मामले में नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।