बच्चों की दिनचर्या पर रखें नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर थाना कोतवाली प्रांगण में शुक्रवार को नगर व क्षेत्र के लोगों की शांति व्यवस्था हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र देव ने की। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों को बैठक का मकसद बताते हुए कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय आवश्यक है और संदिग्ध लोगों की सूचना देने से अपराधों मे काफी कमी आ सकती है।
उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे। उन्होेेेंने कहा कि आजकल गांव-गांव लोग मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कर रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी भटक रही है। इसलिए ऐसा धंधा करने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते कारवाई की जा सके तथा अपने बच्चों पर भी ध्यान रखें कि आखिर उनकी दिनचर्या क्या है और उनका किन-किन लोगों के साथ बैठना-उठना हैं। बैठक में मौजूद पूर्व चेयरमैन बालकिशन गोयल, व्यापार मंडल के नेता अनुपम गुप्ता, महेशचंद्र मित्तल, जगवीर सिंह, थाना प्रभारी महेशचंद्र यादव, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, लालाराम रावत, राकेश गौतम प्रधान, रनवीर सिंह प्रधान, संजीव पाराशर, पवन अग्रवाल, महाराज सिंह, प्रधान करन सिंह, राकेश वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।