{"_id":"598b540e4f1c1bad518b4607","slug":"just-broke-the-barrier-the-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बैरियर तोड़ा, हुआ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बैरियर तोड़ा, हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस डिपो की एक बस के चालक ने बिनोवा नगर चौराहे पर बस को न रोकने के चक्कर में बस को इतनी तेजी से दौड़ाया कि चौराहे पर लगा पुलिस बैरियर भी बस के साथ काफी दूर तक खिंचा चला आया। कई यात्री भी बाल बाल बच गए। बस के चालक को यात्रियों ने खूब खरीखोटी सुनाई। मौके पर बस को रोककर काफी हंगामा भी हुआ।
बुधवार को बिनोवा नगर चौराहे पर 30 से अधिक यात्री बस का बीते एक घंटे से इंतजार कर रहे थे, कई बसें पहले भी बिना रूके सीधे निकल गईं। हाथरस डिपो की बस आई तो चालक ने बस को बिना रोके सीधे निकालने की कोशिश की। इस कोशिश में चौराहे पर रखा बैरियर बस में अटक गया, लेकिन चालक ने बस को नहीं रोका और चालक बस सहित बैरियर को घसीटता चला गया। स्टेट बैंक के पास यात्रियों ने बस को रुकवा लिया और चालक को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस दौरान विद्यार्थियाें ने बस न रोकने पर काफी हंगामा भी किया।
सूचना पर मौके पर यूपी 100 के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने चालक को हिदायत देकर आगरा में एंट्रेस टेस्ट होने के कारण विद्यार्थियों के कहने पर बस को आगरा के लिए रवाना कर दिया। बस स्टेशन इंचार्ज बीरी सिंह ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।