फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   JE suspended for bribe of Rs 50 thousand

50 हजार रुपये की घूस लेने पर जेई निलंबित

Wed, 06 Jun 2018 12:35 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 06 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
JE suspended for bribe of Rs 50 thousand
ग्राम सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : Demo pic
हाथरस। हसायन के गांव नगला वीर सहाय में एक पॉली हाउस में नलकूप कनेक्शन के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में अधीक्षण अभियंता ने मंगलवार को एक अवर अभियंता को निलंबित कर दिया। आरोपी विद्युत अभियंता ने एक लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से उसने 20 हजार नकद और 30 हजार   अन्य के खाते में ट्रांसफर कराए थे। इस कार्रवाई को लेकर विभाग में चर्चाएं रहीं।       
विज्ञापन


हसायन के गांव नगला वीर सहाय में आकाश शर्मा ने पॉली हाउस लगाया है। इसमें नलकूप के विद्युत कनेक्शन के लिए आकाश विभाग के जेई रामकुमार से मिले। रामकुमार ने आकाश को तीन लाख रुपये का खर्च बताया। इसमेें एक लाख रुपये बतौर रिश्वत मांगे गए।
विज्ञापन


इस पर आकाश ने 50 हजार की रकम दे दी। जेई ने इस रकम में से 20 हजार नकद खुद लिए और 30 हजार रुपयों को अपने एक साथी के खाते में ट्रांसफर करवा लिया। बाद में इसकी शिकायत आकाश शर्मा ने एक्सईएन तृतीय खंड अखिलेश कुमार से कर दी। एक्सईएन ने जेई रामकुमार को तलब कर लिया। एक्सईएन के अनुसार, जेई ने 50 हजार लेने की बात कुबूल भी कर ली। इसके बाद एक्सईएन ने मामले की पूरी रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी और उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले की जांच कराई गई है। जांच में प्रथमदृष्टया सामने आया कि घूस के रूप में जेई रामकुमार ने 50 हजार रुपये उपभोक्ता से लिए। इस कारण उसे सस्पेंड कर दिया गया है।   

-  प्रदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता      
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed