फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ike riders cross mobile phones, 60 thousand crosses from the bag

बाइक सवारों ने छीना मोबाइल फोन, थैले से 60 हजार पार

Sat, 15 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 15 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
ike riders cross mobile phones, 60 thousand crosses from the bag
loot
बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने सासनी में केएल जैन इंटर कॉलेज के पास एक युवक से सरेआम दिनदहाड़े मोबाइल फोन छीन लिया। इस घटना को अभी 20 मिनट ही हुए थे कि सासनी में बस में सवार एक शख्स का थैला काटकर उसमें रखे 60 हजार रुपये पार कर दिए गए। लूट और चोरी की इस वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


मौके पर एएसपी अरविंद कुमार और सीओ सुमन पहुंच गए। मोबाइल छीने जाने के साथ ही 50 हजार रुपये लूटे जाने की बात भी सामने आई थी, लेकिन छानबीन के बाद पुलिस 50 हजार रुपये लूटे जाने की घटना से इंकार कर रही है और केवल मोबाइल छीने जाने की बात कह रही है।       
विज्ञापन


जसराना निवासी वेदराम के बेटे लोमस लुटसान रोड स्थित एक आधार कार्ड सेंटर पर काम करता है। नया कंप्यूटर व अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए वह घर से रुपये लेकर आया था और बाजार जा रहा था। नगर कॉलोनी मोड के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने पहले तो उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्सर बाइक पर सवार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरेापियों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगे। छिनैती के इस मामले में अभी छानबीन चल ही रही थी कि रोडवेज बस में सवार एक शख्स के थैले से 60 हजार रुप ये पार कर दिए गए। अलीगढ़ निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र रामचरन सासनी में बाबा देव एग्रीकल्चर में बतौर मुनीम तैनात हैं। यहां से वह 60 हजार रुपये और कुछ चेक जमा कराने के लिए बस में सवार होकर हाथरस की सिंडीकेट बैंक आ रहे थे। बस में सवार होने के बाद कुछ दूर चलने पर उन्हें ऐसा लगा कि थैले में रखी रकम नदारद है। 


चालक ने रकम नदारद होने की सूचना पर कोतवाली पर बस रोक दी। यहां पुलिस ने थैला देखा तो रुपये और चेक नदारद थे और थैला ब्लेड जैसी किसी धारदार चीज से कटा हुआ था। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए देर शाम तक कड़ी वाहन चेकिंग की गई, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। एएसपी अरविंद कुमार का कहना है कि लोमस ने अपनी तहरीर में 50 हजार रुपये लूट की बात नहीं की है। केवल मोबाइल गया है। उसकी जांच की जा रही है। थैले से 60 हजार रुपये चोरी होने के मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed