{"_id":"59de5d954f1c1bcd538b70b3","slug":"hree-rookie-arrested-cashless-cash-jewelery-mobile-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश गिरफ्तार, असलहे, नकदी, जेवर, मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाश गिरफ्तार, असलहे, नकदी, जेवर, मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंडू रोड पर पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे के पेट्रोल पर सेल्समैन की हत्या और लूटपाट की वारदात पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार को बरामद कर लिया है और तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि इनके तीन अन्य साथी फरार बताए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो असलहे और कारतूस के अलावा लूटे गए मोबाइल फोन, नकदी और जेवर भी बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि पिछले तीन दिन में इन शातिर बदमाशों ने हाथरस के अलावा अलीगढ़ और मथुरा जिलों में भीतर लूटपाट और हत्या की आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। आईजी अलीगढ़ ने इस खुलासे पर पुलिस टीम को शाबासी दी है और 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन में एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने पत्रकारों को बताया कि इन बदमाशों ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात को मेंडू रोड पर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की हत्या और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के अलावा 10 अक्तूबर की सुबह ही बिसावर स्थित पेट्रोल पंप पर भी इसी तरह की वारदात की थी। इन्हीं बदमाशों ने बिसावर की पंप से अपनी कार की टंकी फुल कराई थी और सेल्समैन द्वारा पैसे मांगने पर फायरिंग करके भाग गए थे। इससे पूर्व इन बदमाशों ने 10 अक्तूबर को ही मथुरा जिले के थाना बल्देव क्षेत्र में एक दूधिया से मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये लूटे थे और जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था।
विज्ञापन
इसी दिन 11 बजे इन बदमाशों ने अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र में सेंट्रो कार से दर्शन करने जा रहे बुलंदशहर निवासी अवधेश और उनकी पत्नी से चेन और नकदी लूट ली थी, जोकि इनके कब्जे से बरामद हुई है। इसी रात को इन बदमाशों ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे की पेट्रोल पंप पर हत्या और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के पुलिस ने घेराबंदी की तो इनमें से दो बदमाश मुकेश और शेखर को पुलिस ने मुरसान थाना क्षेत्र में इगलास सीमा के पास धर लिया, जबकि सचिन सहपऊ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई वैगनआर कार में अचेत हो जाने के कारण दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही पड़ा मिला था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसका अब भी उपचार चल रहा है।
पूछताछ में इन बदमाशों ने इसी वर्ष 20 अगस्त को हसायन थाना क्षेत्र में जाऊ नहर पर वैगनआर कार में व्यापारी को बिठाकर डेढ़ लाख रुपये लूटने की वारदात को भी कबूल किया है। इन बदमाशों ने थाना हाथरस गेट क्षेत्र से एक डिस्कवर बाइक भी लूटी थी, जोकि ने मंगलवार को बरामद कर ली है। इन घटनाओं में प्रयुक्त कार दिल्ली से लूटी गई थी।
----
ये बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मुकेश उर्फ छोटू निवासी समदपुर थाना सादाबाद हाल निवासी दया गार्डन हनुमान नगर थाना सिकंदराराऊ आगरा, शेखर पुत्र राजवीर शर्मा निवासी धनौली चिनौली थाना अकराबाद अलीगढ़, सचिन पुत्र पूरन सिंह निवासी गढ़ी हरिया थाना सादाबाद हाल निवासी दया गार्डन हनुमान नगर थाना सिकंदरा आगरा बताए हैं, जबकि इन्होंने अपने फरार साथियाें के नाम दीपक निवासी गंगाराम गली धौली प्याऊ मथुरा स्थायी निवासी ग्राम तंतुरा थाना हाईवे मथुरा, कान्हा निवासी घूंचा सादाबाद हाथरस, राजन निवासी शिवजी नगला थाना हाईवे मथुरा बताए हैं।
-----
सरगना पर 25 हजार का है इनाम
एसपी ने बताया कि मुकेश उर्फ छोटू गिरोह का सरगना है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। उस पर थाना सादाबाद में हत्या, आगरा के खंदौली थाने में ट्रक से माल चोरी का मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है। थाना सहपऊ में हत्या व अपहरण के एक मामले में वह वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वह थाना सादाबाद से भी 308 के एक मामले में जेल जा चुका है। आगरा के थाना सदर से भी मारपीट के एक मुकदमे में वह जेल जा चुका है, जबकि फरार बदमाश दीपक शातिर किस्म का लुटेरा है। वह भी आगरा, मथुरा व अन्य जिलों में कई बार जेल जा चुका है।
----
पुलिस की घेराबंदी से दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
एसपी ने बताया कि मेंडू रोड पर वारदात करने के बाद यह बदमाश सिकंदराराऊ की तरफ भागे थे। इस सूचना पर आसपास के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था, जिसके बाद सभी मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू करा दी गई। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए यह बदमाश कार लेकर तेज गति से भागने का प्रयास कर रहे थे। यह बदमाश जलेसर के रास्ते सहपऊ की तरफ जा रहे थे। तभी इनकी कार गांव पीहुरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बदमाशों ने अपने घायल साथी सचिन को अपने साथ ले जाने के प्रयास भी किए, लेकिन पुलिस को पीछे आते देख वह उसे वहां से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए।
----
खुलासे में ये पुलिस टीम रही शामिल
इस खुलासे में हाथरस गेट कोतवाल अनिल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी महेशचंद्र यादव, सहपऊ कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार, सादाबाद थानाध्यक्ष केपी सिंह और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।