{"_id":"5b9fee47867a557e86017795","slug":"home-saved-woman-in-front-of-train-in-front-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में ट्रेन के सामने जान देने पहुंची महिला को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश में ट्रेन के सामने जान देने पहुंची महिला को बचाया
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
कोतवाली हाथरस गेट के एक मोहल्ला निवासी महिला की जान जीआरसी थाना प्रभारी की सजगता से बच गई। महिला गृह क्लेश के चलते ट्रेन के सामने आकर जान देना चाह रही थी।
सोमवार की दोपहर को मथुरा से कासगंज की ओर जाने वाली ट्रेन के सामने कूद कर एक महिला जान देने की कोशिश कर रही थी। जीआरपी थाना प्रभारी की उस महिला पर नजर गई तो उसे पकड़ लिया और थाने में बैठा लिया।
यहां पर महिला को काफी समझाया और उसके परिजनों को बुलाकर उनके साथ महिला को भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चों की मौत हो गई है, जिसके कारण वह काफी परेशान रहती है। इसके अलावा किसी बात को लेकर सोमवार को घर में विवाद हो गया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाने का निर्णय लिया था।