{"_id":"6ab7d39efa93e1ae1b0dfea4","slug":"accused-of-beating-sisters-by-pulling-their-hair-noida-news-c-23-1-lko1064-107303-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बहनों को बाल पकड़कर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बहनों को बाल पकड़कर पीटने का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 में पीजी खाली करने पहुंचीं दो बहनों का मकान मालकिन से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान मकान मालकिन ने दोनों की पिटाई कर दी। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नोएडा सेक्टर-59 निवासी पलक चौहान ने पुलिस को बताया कि छोटी बहन निधि चौहान अल्फा-2 स्थित पीजी में रहती थी। शुक्रवार को दोनों बहने भाई के साथ पीजी से सामान लेने पहुंची थीं। आरोप है कि मकान मालकिन संध्या ने भाई को पीजी में जाने से रोक दिया, जबकि दोनों बहनें से सामान निकालने के लिए अंदर ले जाने पर जोर दे रही थी। इसी बात को लेकर मकान मालकिन से विवाद हो गया। पलक का आरोप है कि दोनों बहनें के बाल पकड़कर उन्हें घर के अंदर खींचने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों ने फोन कर भाई को बुलाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।