फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Home hanging woman in suicide

गृह क्लेश में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Sun, 11 Nov 2018 12:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 11 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Home hanging woman in suicide
suicide
 कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव टौढ़ में महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर, महिला के मायके पक्ष के लोगों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जनपद कासगंज के रामपुर निवासी मोहनलाल ने अपनी बेटी खुशबू की शादी करीब आठ वर्ष पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के टौढ़ निवासी राकेश के साथ की थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार-शनिवार को खुशबू अपने पति के साथ कमरे में थी। रात करीब दस बजे खुशबू की करीब पांच वर्ष की बेटी अपनी दादी के पास गई और उसने खुशबू के फांसी के फंदे पर लटके होने की बात बताई, जिस पर सभी परिजन वहां आ गए। ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गई।
विज्ञापन


पंखे से लटके हुए शव को लोगों ने नीचे उतारा। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने के बाद पहुंच गए। उन्होंने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया, फिर भी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि यहां पर कोई भी व्यक्ति आत्महत्या का सही कारण नहीं बता सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed