{"_id":"58f3a54b4f1c1b1b744709e6","slug":"holding-3900-injections-of-oxytocin","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीटोसिन के 3900 इंजेक्शन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑक्सीटोसिन के 3900 इंजेक्शन पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
हाथरस गेट पुलिस ने पशुआें के लिए प्रतिबंधित हार्मोन ऑक्सीटोसिन के 3900 इंजेक्शन पकड़े हैं। पुलिस को एक गांव में इंजेक्शन बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से एक शख्स को इंजेक्शनों के जखीरे के साथ दबोच लिया।
ऑक्सीटोसिन एक तरह का हार्मोन है। इसके इंजेक्शन का इस्तेमाल दुधारू पशुओं में दूध की मात्रा और प्रेशर बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस इंजेक्शन की बिक्री पर भी रोक है, फिर भी बड़े पैमाने पर गाय-भैंसों को यह इंजेक्शन लगाया जाता है। इससे पशुओं के बांझ होने और इंजेक्शन के बाद निकलने वाले दूध के इस्तेमाल से हार्मोन से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में लहरा बाईपास पर एक शख्स इंजेक्शनों की बिक्री कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को दबोचने के बाद उसकी तलाशी ली। आरोपी ने अपना नाम सौदानी पुत्र प्यारे खां निवासी नगला फलार, इगलास बताया। उसके पास से 3900 इंजेक्शन पुलिस ने बरामद कर लिए। इनमें से 400 इंजेक्शन प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजे गए हैं। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।